Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पुलिस पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Deoghar : पुलिस पर हमला करने वाला दूसरे आरोपी को रिखिया थाना पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज दास है. 9 अप्रैल को बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया ता. हमले के बाद बालू माफियाओं को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. 11 अप्रैल को भी रिखिया थाना एएसआई शंभू कुमार गोप के नेतृत्व में पुलिस टीम दिनभर छापेमारी करती रही.  इसी बीच पुलिस छापेमारी करने लक्ष्मणियाटांड़ गांव गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गांव में निरोध मजूमदार के आवासीय परिसर में आरोपी छुपा है. पुलिस के जाने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस वापस थाना लौट आई. इस बीच पुनः पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लक्ष्मणियाटांड़ गांव में निरोध मजूदमदार के ही आवासीय परिसर में छिपा है. पुलिस परिसर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

9 अप्रैल को बलसारा क्षेत्र में बालू लदा एक ट्रैक्टर को रिखिया थाना पुलिस ने पकड़ा था. बलसारा इलाके में ही बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया. हमले में रिखिया थाना प्रभारी संजीत कुमार चोटिल हो गए. इसके बाद से पुलिस बालू माफियाओं को पकडने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. हमले के पहले आरोपी को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605188&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : प्रोफेसर कॉलोनी में धूमधाम से गवाली पूजा का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही