Search

 
 
 

देवघर : 54 फीट लंबा कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचे शिवधारी कांवर संघ

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- बिहार की राजधानी पटना सिटी स्थित मारूफगंज के शिवधारी कांवर संघ की टोली 54 फीट लंबा कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचे. कांवर का वजन 600 किलोग्राम है. टोली में सात सौ कांवरिए शामिल हैं. 20 जुलाई को कांवरिए पटना से रवाना हुए और 22 जुलाई को बाबाधाम पहुंचे. कांवर बाबाधाम पहुंचते ही सेल्फी लेने की होड़ लग गई. कांवर देखने में काफी आकर्षक है. इसपर चारों धाम, पाटन देवी, भगवान भोलेनाथ सहित कई देवी-देवताओं की तस्वीर लगी है. संघ के सदस्य विनोद कुमार समेत कुछ अन्य ने बताया कि वर्ष 2008 से लगातार हमलोग श्रावण माह में 54 फीट का कांवर लेकर बाबाधाम आते हैं. रास्ते में कांवरिए भजन-कीर्तन करते हैं. कांवर का लंबा आकार रहने के कारण रास्ते में देखने वालों की भीड़ लग जाती है. टोली के सभी कांवरिए बारी-बारी से कांवर को कंधे देते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363009&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : श्रावणी मेला में  ड्यूटी से अनुपस्थित रहे दो कर्मियों पर गिरी गाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही