Search

 
 
 

देवघर : श्रावणी मेले में बना शिवलोक आगंतुकों को कर रहा मंत्रमुग्ध

 
लेजर लाइट के माध्यम से दिखायी जा रही बाबाधाम के ऐतिहासिक झांकी
Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देवघर आनेवाले श्रद्धालुओं को वैद्यनाथधाम के इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के संयुक्त सहयोग से लोक परिसर नाम की एक अद्भुत प्रदर्शनी लगाई है. शिवलोक में लगी इस प्रदर्शनी में भगवान शंकर की विशाल व आकर्षक मूर्ति लगाई गई है. इसके अलावा 25 फीट का शिवलिंग भी बनाया गया है. इस विशाल शिवलिंग के साथ 108 अन्य शिवलिंग भी बनाए गए है, जो आगंतुकों का दिल जीत ले रहे हैं. इस शिवलोक परिसर में श्रद्धालु वैद्यनाथधाम, मल्लिकार्जुन, सोमनाथ, केदारनाथ और रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग के स्वरुप का दर्शन कर सकते हैं.

    पर्यटन को बढ़ावा व स्थानीय कलाकारों को संरक्षण

[caption id="attachment_692104" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sivlok-2202000-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिवलोक परिसर में बनाया गया 108 शिवलिंग[/caption] यहां वैद्यनाथधाम का इतिहास, सती का हृदय गिरने, रावण द्वारा शिवलिंग ले जाने, विष्णु भगवान, शिवलिंग की स्थापना इत्यादि पौराणिक घटनाक्रम को लाइव दिखाने के लिए लाइट के साथ ऑडियो की व्यवस्था की गई है. यहां लेजर लाइट के माध्यम से शिव तांडव और वैद्यनाथधाम की पूरी कथा दिखाई जाती है. हर दिन हजारों स्थानीय लोग व श्रद्धालु इस प्रदर्शनी को देखने यहां पहुंच रहे हैं. शिवलोक में लगी प्रदर्शनी को यहां के स्थानीय कलाकारों ने कई महीनों की मेहनत से तैयार किया है. देवघर के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को संरक्षण देना इस प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य बताया जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691318&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सीआरपीएफ के अधिकारियों को दी गई भीड़ नियंत्रण की सीख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही