Search

 
 
 

देवघर : पीएनबी सिक्युरिटी गार्ड से हाथापाई करने वाले थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

 
Deoghar : नगर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सिक्युरिटी गार्ड से हाथापाई करने वाले नगर थाना प्रभारी रतन सिंह को संथालपरगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने निलंबित कर दिया है.  निलंबित संबंधित पत्र में सिक्युरिटी गार्ड के साथ थाना प्रभारी की हरकत को कर्तव्यहीनता, लापरवाही और नियम विरुद्ध बताया गया है. हाथापाई के बाद सिक्युरिटी गार्ड को जेल भेज दिया गया था. 2 जनवरी को थाना प्रभारी एक पुलिसकर्मी को लेकर बैंक में प्रवेश किया था. सिक्युरिटी गार्ड ने थाना प्रभारी को बैंक जाने दिया तथा पुलिस कर्मी को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया. इसी बात पर थाना प्रभारी सिक्युरिटी गार्ड से हाथापाई करने लगे. हाथापाई की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मामला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री तक पहुंचा. उपायुक्त 3 जनवरी को पीएनबी पहुंचे. बैंक कर्मियों ने नगर थाना प्रभारी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. उपायुक्त ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया. पीएनबी से निकलने के बाद उपायुक्त नगर थाना गए और थाना प्रभारी से बातचीत की. इसी मामले में डीआईडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र जारी कर दोषी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=516552&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही