Deoghar: जिले में पिछले 5 दिनों से कोरोना के नए मामले लगातार आ रहें हैं लेकिन विभाग उदासीन रवैया अपनाए हुए है. प्रखंडों में भी कोरोना जांच की प्रक्रिया बहुत ही धीमी है. सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल, मधुपुर अनुमंडल अस्पताल व सभी सीएचसी में कोरोना जांच के निर्देश दिए थे. इस मामले में सुस्ती बरतने पर 8 अस्पतालों के प्रभारियों को शोकॉज किया गया है.महामारी एक्सपर्ट मनीष शेखर ने बताया कि 1 से 10 अप्रैल तक जिले में 99 हजार 800 लागों की कोरोना जांच करनी थी. लेकिन मात्र 2336 लोगों की ही जांच की गई है जो मात्र 3.1% है. सदर अस्पताल में 1443 की जांच में 15 व जसीडीह में 307 लोगों की जांच में 5 संक्रमितों की पहचान हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609930&action=edit">यह
भी पढ़ें:बिरनी : 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत [wpse_comments_template]
देवघर: कोरोना संक्रमण जांच प्रक्रिया धीमी रहने से 8 प्रभारियों को शोकॉज

Leave a Comment