Search

 
 
 

देवघर : प्रवासी मजदूरों की खातिर जसीडीह में श्रमधन पोर्टल का शुभारंभ

 

पोर्टल में नामांकित प्रवासी मजदूरों को सरकार देगी कई सुविधाएं : डीसी विशाल सागर

Deoghar : झारखंड के युवा राज्य के विभिन्न हिस्सों से हर दिन आजीविका की तलाश में अन्य राज्यों में जाते हैं. लेकिन अभी तक इन प्रवासी श्रमिकों का लेखा-जोखा रखने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी. लेकिन 26 सितंबर को राज्य सरकार की ओर से श्रमधन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है. जसीडीह जंक्शन पर देवघर डीसी विशाल सागर ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। डीसी ने मौके पर मीडिया से इस पोर्टल के फायदे गिनाते हुये कहा कि इस पोर्टल पर निबंधित हो जाने के बाद प्रवासी मजदूरों को कई सुविधाएं मिलेंगी. किसी भी स्वास्थय संबंधित समस्या में निबंधित श्रमिक को आर्थिक मदद दी जायेगी. अगर किसी श्रमिक की मौत हो जाती है तो उनके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी. अगर किसी दुर्घटना में शरीर का अंग नाकाम हो जाता है तो 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी. इसके साथ ही अन्य कई अनुदान इस पोर्टल पर निबंधित मजदूरों को मिलेगे. जसीडीह स्टेशन पर श्रमधन पोर्टल काउंटर खोले जाने का उदेश्य बताते हुए डीसी ने कहा कि आए दिन बड़ी संख्या में मजदूर जसीडीह जंक्शन से दूसरे राज्य के लिये रवाना होते हैं. इस पोर्टल के जरिये आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन जैसी योजनाओं का आवेदन भी लिया जायेगा. यह">https://lagatar.in/bermo-5-7-october-strike-in-coal-india-will-be-historic-united-front/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : कोल इंडिया में 5-7 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संयुक्त मोर्चा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही