Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : 4 जुलाई से लगेगा श्रावणी मेला, कई जगहों पर बनाए जा रहे पंडाल

एसपी ने 11 हजार पुलिसकर्मियों की मांग की
जीतन कुमार Deoghar : देवघर में श्रावणी मेला आगामी माह 4 जुलाई से लगेगा. कई जगहों पर पंडालों का निर्माण किया जा रहा है. कांवरियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा. जिले के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने पुलिस मुख्यालय से 11 हजार पुलिसकर्मियों की मांग की है. पूरा श्रावण माह रूट लाइन समेत शहर जगमग करेगा. रूट लाइन समेत शहर में बेहतर व्यवस्था की जा रही है. हालांकि इस बार श्रावणी मेला दो महीने तक चलेगा, इस वजह से जिला प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा. मेला को दो चरणों में बांटा गया है. पहला चरण 4 से 17 जुलाई तक है. दूसरा चरण 18 जुलाई से 21 अगस्त तक है. रक्षाबंधन के दिन मेला का समापन होगा.

रूट लाइन समेत कई जगहों पर बन रहे पंडाल

चिल्ड्रन पार्क और बरमसिया से नंदन पहाड़ रूट लाइन में पंडाल बनाने का काम चल रहा है. पंडाल किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, फल और शरबत वितरण के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे. स्टॉल में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से श्रद्धालुओं की सेवा का इंतजाम रहेगा. अन्य जगहों पर भी पंडालों का निर्माण किया जा रहा है.

11 हजार पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात

मेला क्षेत्र में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए 11 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. एसपी सुभाष चंद्र जाट ने पुलिस मुख्यालय से 11 हजार पुलिस कर्मियों की मांग की है. पुलिस कर्मियों में जैप, आईआरबी, एटीएस के अलावा एनडीआरएफ और एसएसबी के जवान तैनात रहेंगे. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात रहेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668182&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : वसुंधरा राजे सिंधिया ने बाबा दरबार में लगाई हाज़िरी, की पूजा अर्चना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही