Search

 
 
 

देवघर श्रावणी मेला : उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया

उपायुक्त ने क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, नेहरू पार्क और बीएड कॉलेज रूट का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की, उन्होंने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं व चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को जानकारी ली.
 

Deoghar : राजकीय श्रावणी मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने आज अहले सुबह बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया,

 

इसके अलावा उपायुक्त ने क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, नेहरू पार्क और बीएड कॉलेज रूट का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की, उन्होंने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं व चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को जानकारी ली.

 

उपायुक्त ने सूचना सह सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी और अमानत घर (क्लॉक रूम) के कर्मियों को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और पुलिस बल को सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं का सहयोग करने को कहा, ताकि बाबा नगरी आने वाले कांवरियों को सुरक्षित एवं बाधारहित वातावरण मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही