Search

 
 
 

देवघर श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी का सेवा शिविर शुरू, फ्री टोटो एंबुलेंस की सुविधा

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेहरू पार्क पंडाल में देवघर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया.
 

Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेहरू पार्क पंडाल में देवघर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए दो टोटो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 

इस मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा की श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ नगरी आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सिविल सोसायटी का योगदान सराहनीय है. 

 

इसे भी पढ़ें:


मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर में शुद्ध पेयजल, शीतल शर्बत, फल और आवश्यक दवाइयों के मुफ्त वितरण की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही, आपातकालीन स्थिति में बीमार, वृद्ध या असमर्थ श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए शिविर से दो विशेष टोटो एम्बुलेंस को टैग किया गया है, जो निरंतर अपनी सेवाएं देंगी.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही