Dumka: श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी मेमू श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का विस्तार दुमका तक करने फैसला किया है. साथ ही देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन की एक जोड़ी के समय में बदलाव किया है. यह बदलाव 3 से 30 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा.
जानकारी के मुताबिक, 03510 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और 10:30 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03509 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और 12:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें:
वहीं, 03516 जसीडीह–दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से शाम 7:10 बजे प्रस्थान करेगी और रात के 9 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03515 दुमका–जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से 9:20 बजे प्रस्थान करेगी और 11:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
ये सभी ट्रेनें दोनों दिशाओं में देवघर, मोहनपुर, सिरसा नूनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा तथा न्यू मदनपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी. ट्रेनों के विस्तार और समय में किए गए बदलाव से बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ तथा दुमका के लिए रेल यात्रियों सुविधा बेहतर हो गया है.
इसी प्रकार 03507 देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल देवघर से 08:15 बजे प्रस्थान करेगी और 08:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी. जबकि, 03508 जसीडीह–देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से रात को 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और 1:45 बजे देवघर पहुंचेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment