Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: सर मरीज का ऑक्सीजन लेबल गिरता ही जा रहा है कुछ करें..

Deoghar : केंद्र सरकार के निर्देश पर देश भर के प्रमुख अस्पतालों में कोरोना को लेकर हुए मॉक ड्रिल के तहत 10 अप्रैल को डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर देवघर सदर अस्पताल में भी किया गया. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की देखरेख में मॉक ड्रिल कर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का आकलन किया गया. इस दौरान उपलब्ध बेड, दवाई, मेडिकल किट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, कंस्ट्रक्टर सहित कोरोना संक्रमण से जुड़ी सभी पहलूओं को जांचा गया. मोबाइल के माध्यम से आकलन करते हुए जानकारी ली गई कि कोरोना विस्फोट के बाद हम कितने तैयार हैं. डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि अस्पताल में मौजूद ऑक्सीजन प्लांट से एक साथ सैकड़ों संक्रमित मरीजों की व्यवस्था के साथ दवाई भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. देवघर एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने से यहां प्रतिदिन हजारों लोग आतें हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण जल्द व ज्यादा फैलने की संभावना बनी रहती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602692&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर: हथियार व बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही