Search

 
 
 

देवघर : पालाजोरी में स्काई फाउंडेशन ने किया करम महोत्सव का आयोजन

 
पारंपरिक वेशभूषा में लड़कियों ने प्रस्तुत किया नृत्य, शीला महतो और पूजा महतो के गाने ने बांधा समा Deoghar : प्रकृति पर्व करमा के मौके पर पालाजोरी प्रखंड के बलियापुर के मैदान में स्काई फाउंडेशन की ओर से शनिवार 23 सितंबर को महोत्सव आयोजित किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में पारंपरिक वेशभूषा में लड़कियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई. अतिथियों के स्वागत में सरस बाद की करम टीम ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया. गायिका शीला महतो और पूजा महतो ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया. गौरतलब है कि स्काई फाउंडेशन सरस बाद में मात्र एक रूपये की शुल्क लेकर पाठशाला संचालित करता है. जिसमे पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विभिन्न स्कूलों के 80 छात्र-छात्राएं पढते हैं. मौके पर फाउंडेशन ने पाठशाला के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में झामूमो पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू, चांदो मंडल, सुरेंद्र रवानी, छाया कोल, मिसिल हांसदा, गोलक बिहारी महतो, युधिष्ठिर सिंह यादव, नीतू कुमारी, विस्थापित नेता अरुण महतो, सुबोध महतो, पूरन सिंह, जितेंद्र महतो, भूदेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-old-man-dies-after-being-hit-by-truck-outrage/">यह

भी पढ़ें : देवघर : ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, आक्रोश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही