Search

 
 
 

देवघरः 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

देवघर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार को जसीडीह में छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर की 317 पुड़िया बरामद हुई, जिसका वजन करीब 130 ग्राम है.
 

Deoghar : देवघर पुलिस को नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. देवघर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार को जसीडीह में छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर की 317 पुड़िया बरामद हुई, जिसका वजन करीब 130 ग्राम है.


पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय माझी बताया. वह पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, रेलवे टिकट, 1190 रुपये नकद व अन्य सामान बरामद किए हैं. उसके खिलाफ जसीडीह थाना में कांड संख्या 58/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही