Search

 
 
 

देवघर : 900 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
Deoghar : रिखिया थाना क्षेत्र के अटमरिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया. पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने 900 ग्राम गांजा भी बरामद किया. सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि रिखिया थाना क्षेत्र के अठमरिया गांव निवासी पप्पू मेहता नामक युवक के खिलाफ काफी दिनों से गांजा खरीद बिक्री की सूचना मिल रही थी. पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा खरीद कर रिखिया थाना क्षेत्र सहित शहर के अन्य इलाकों में बेचता था. जब्त किए गए गांजा की बाजार में कीमत 30,000 बताई जा रही है. पुलिस ने यह भी साफ किया कि जिले में नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह">https://lagatar.in/deoghar-gang-war-revealed-at-shiksha-sabha-chowk-five-arrests-including-two-shooters/">यह

भी पढ़ें : देवघर: शिक्षा सभा चौक पर हुए गैंगवार का खुलासा, दो शूटर सहित पांच अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही