Search

 
 
 

देवघर : जमुई के किराना व्यवसायी से देवघर में छिनतई, 2 लाख 87 हजार रूपए की छिनतई से सनसनी

 
Deoghar : देवघर में एक तरफ़ पूरा प्रशासनिक अमला श्रावणी मेले के व्यवस्था में मशरूफ है वहीं दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह अपराधी दस्तक देकर बड़ी घटना को अंज़ाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. 8 अगस्त को एक बार फ़िर अपराधियों ने कुंडा थाना क्षेत्र में एक किराना व्यवसायी से 2 लाख 87 हज़ार रूपये की छिनतई की बड़ी वारदात को अंज़ाम देकर सनसनी फ़ैला दी. बिहार के जमुई का रहने वाले किराना व्यवसायी संदीप वर्णवाल देवघर मे खरीददारी के लिए आया था. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने रूपए से भरा बैग झपट लिया और देखते ही देखते गायब हो गये. बीते 10 दिनों मे इसी क्षेत्र में दूसरी बार छिनतई की घटना सामने आयी है. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. स्थानीय कुंडा थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. इससे पूर्व इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले 2 लाख से अधिक रुपये की छिनतई की घटना घटी थी. आज़ की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गये है. यह">https://lagatar.in/deoghar-on-the-last-monday-of-shravan-there-was-a-train-of-devotees-in-babadham-a-long-queue/">यह

भी पढ़ें : देवघर : श्रावण की अंतिम सोमवारी पर बाबाधाम में भक्तों का रेला, लगी लंबी कतार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही