Search

 
 
 

देवघर : अबतक 39 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण

 
मंदिर को हुई 4.24 करोड़ रुपये की आमदनी
Deoghar : 4 जुलाई से शुरू हुए श्रावणी मेला में 14 अगस्त तक 39 लाख 08 हज़ार 646 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया है. 14 अगस्त तक के इस अवधि में विभिन्न श्रोतों से मंदिर को 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 511 रुपये की आमदनी हुई है. इसमें से 2 करोड़ 59 लाख 92 हज़ार 900 रुपये सिर्फ शीघ्रदर्शनम से आय हुई है. 4 जुलाई से 14 जुलाई तक कुल 86 हज़ार 643 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर पूजा-अर्चना की है. इस बात की जानकारी श्रावणी मेला के तीसरे प्रेसवार्ता में जिला के उपायुक्त विशाल सागर ने दी.

यथावत रहेगी जलार्पण की व्यवस्था

उपायुक्त ने कहा कि पुरुषोत्तम मास की समाप्ति के बाद दूसरे चरण का सावन मास प्रारंभ हो जाएगा. इस दौरान पूर्व की भांति ही मंदिर सहित पूरे मेला क्षेत्र और कांवरियां पथ पर सभी व्यवस्था सुचारू रहेगी. सावन और पुरुषोत्तम मास तक 6 सोमवारी बीत जाने तक मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाली सोमवारी पर अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना है. अगली सोमवारी को नागपंचमी भी है, ऐसे में सुरक्षित और सुलभ जलार्पण सुनिश्चित कराया जाएगा. इस बार की श्रावणी मेला के दौरान 1 लाख 49 हज़ार 50 श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया है, जिसमें महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या है. संवाददाता सम्मेलन एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में एक है. अभी तक कहीं भी श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की कोई घटना नहीं घटी है. एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान सेवाभाव से कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729546&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : डीसी–एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही