Search

देवघर : श्रावणी मेले में अबतक 44 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

मंदिर को हुई 5.45 करोड़ रुपये की आमदनी
Deoghar : 4 जुलाई से शुरू हुए श्रावणी मेला में 21 अगस्त तक 44,46,335 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया है. 21 अगस्त तक के इस अवधि में मंदिर को 5,45,59,482 रुपये की आमदनी हुई है. इसमें से 3,43,29,300 रुपये शीघ्रदर्शनम से मिले हैं. 4 जुलाई से 21 अगस्त तक कुल 1,14,431 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर पूजा की है. यह जानकारी उपायुक्त विशाल सागर ने दी. उपायुक्त ने कहा कि पुरुषोत्तम मास की समाप्ति के बाद दूसरे चरण का सावन मास के प्रारंभ होने के बाद सावन की तीसरी सोमवारी को अप्रत्याशित रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. उपायुक्त ने बताया कि सावन मास के बचे अन्य दिनों को भी सफलता पूर्वक संचालित किया जाएगा. इस दौरान पूर्व की भांति ही मंदिर सहित पूरे मेला क्षेत्र और कांवरियां पथ पर सभी व्यवस्था सुचारू रहेगी. इस बार की श्रावणी मेला के दौरान अभीतक 1 लाख 92 हज़ार 240 श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया है.

2050 पुलिस कर्मियों को अवार्ड देकर बढ़ाया मनोबल

संवाददाता सम्मेलन में एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने बताया कि अभी तक कही भी श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की कोई घटना नही घटी है. एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान सेवा भाव से कार्य करने वाले पुलिस 2050 पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है. एसपी ने बताया कि आने वाले अंतिम सोमवारी को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में श्रद्धालुओं का जलार्पण कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738095&action=edit">यह

भी पढ़ें: अपडेट : देवघर में पूर्व सीएम के पोते समेत कई कारोबारियों के यहां ईडी का छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//