Search

 
 
 

देवघऱ : नीट परीक्षा में सोनू ने लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंकिंग 1624

 
Deoghar : नीट यूजी परीक्षा में देवघर निवासी सोनू मयंक सिंह ने सफलता का परचम लहराया है. उन्हें 720 अंक में से 670 अंक मिला है. उनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 1624 है. सोनू ने परीक्षा की तैयारी पटना के एक निजी कोचिंग संस्थान में की. चौथे प्रयास में वे सफल रहे. सफल रहने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. लगातार सोनू और परिवार वालों को दोस्तों और शुभचिंतकों से बधाइयां मिल रही है. परिवार वालों का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सोनू को सफलता मिली. आगे चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करेगें. सोनू ने सफलता का श्रेय अपने दादा को दिया है. सोनू का परिवार बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह का देवघर में व्यवसाय है. पिता राजनीतिक पार्टी और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413107&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही