Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व कृषि मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा

Deoghar : 10 फरवरी को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कांग्रेसी नेता साहिबगंज के लिए रवाना हो गए. 11 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहिबगंज के दौरे पर आएंगे. उनकी वहां रैली होगी. रैली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. कांग्रेसी नेता रैली में शामिल होने साहिबगंज गए हैं. पूजा-अर्चना करने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कृष्णानंद झा समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे. पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की. उनकी यात्रा सफल रही है. भोलेबाबा से प्रार्थना है कि देश की बेहतरी के लिए राहुल गांधी को आशीर्वाद दें. भारत जोड़ो यात्रा की तरह उनका अगला कार्यक्रम भी सफल रहे. झारखंड में सुख-समृद्धि आए. प्रदेश अध्यक्ष आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ साहिबगंज में बैठक भी करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550030&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : महाशिवरात्रि पर पुरानी रूट से निकलेगी शिव बारात-डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही