Search

 
 
 

देवघर:  कुंडा थाना क्षेत्र में आग लगने से स्टेशनरी दुकान जलकर राख, अन्य दुकानें भी जली

देवघर के  कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक स्टेशनरी दुकान सहित अन्य दुकानों में कल देर रात लग गयी. आग की लपटें बहुत ऊंचे तक उठ रही थी. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.
 

Deoghar  :  देवघर के  कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक स्टेशनरी दुकान सहित अन्य दुकानों में कल देर रात लग गयी. आग की लपटें बहुत ऊंचे तक उठ रही थी. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

 

सूचना मिलते ही आधे घंटे के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्टेशनरी दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गयी.  आग की चपेट में अन्य दुकानें भी आयी हैं. आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है. 

 

फायर ब्रिगेड के अधिकारी संतोष कुमार ने lagatar को बताया कि लगभग चार बजे सुबह उन्हें आग लगने की सूचना दी गयी. उन्होंने कहा कि देर रात लगी थी लेकिन सूचना बहुत देर बाद हमें मिली.  हमने घटनास्थल पर जाकर आग बुझाई,  लेकिन तब तक कुछ दुकानें जलकर खत्म हो चुकी थी.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही