Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः वीर कुंवर सिंह चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती, 7 वाहनों का कटा चालान, 1 जब्त

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले  सात वाहनों का चालान काटा. जबकि एक वाहन को जब्त कर लिया गया. वाहनों से 7,700 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर नगर निगम की ओर से शहर केवीर कुंवर सिंह चौक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान चौक व वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. साथ ही ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अनियंत्रित ढंग से खड़े दोपहिया वाहनों को हटा दिया गया, जिससे सड़क पर यातायात सुगम हो गया.


अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले  सात वाहनों का चालान काटा. जबकि एक वाहन को जब्त कर लिया गया. वाहनों से 7,700 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. नगर निगम की टीम ने चेतावनी दी है कि चौक व आसपास के क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण होने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नगर प्रबंधक प्रतिदिन चौक का निरीक्षण करेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही