Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : बिहार के किशनगंज में तैनात इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के आवास पर निगरानी टीम की छापेमारी

Deoghar : बिहार के किशनगंज में इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात विकास कुमार के देवघर स्थित आवास पर बिहार निगरानी ब्यूरो की टीम ने 28 अप्रैल को करीब 6 घंटे तक छापेमारी कर 600 ग्राम सोने के जेवर, 4 करोड़ रुपए के अचल संपत्ति से जुड़े कागजात समेत कई बैंकों के पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त की. उनका आवास देवघर नगर थाना क्षेत्र के नव्या रुक्मिणी कंप्लेक्स में है. इनके खिलाफ पटना के निगरानी थाना में आय से अधिक संपत्ति मामले में कांड संख्या 19/2023 के तहत मामला दर्ज है. इसी मामले में टीम ने कोर्ट से जारी सर्च वारंट के आधार पर छापेमारी की. बिहार निगरानी ब्यूरो के डिप्टी एसपी संजय जायसवाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद टीम जब्त सामानों को सूची बनाकर अपने साथ ले गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622236&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: लॉटरी के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्लैटों का आवंटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही