Search

देवघरः टोटो चालकों को दिया गया टी-शर्ट, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति करेंगे जागरूक

परिवहन विभाग के अधिकारी अमित कुमार झा व प्रथम राजवाड़ ने बताया कि टोटो चालकों का सरकार की तरफ से हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा. इस दौरान उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों की भी जांच की जाएगी. ताकी वे वाहन बेहतर ढंग से चला सकें.
 
Deoghar : देवघर जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करने का नया रास्ता अख्तियार किया है. यातायात विभाग की ओर से शहर के टोटो चालाकों को नये टी-शर्ट दिए गए हैं. ये टोटो चालक उक्त टी-शर्ट पहन कर सड़क पर टोटो चलाएंगे और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को भी ट्रैफइक नियमों के प्रति जागरूक करेंगे. टी-शर्ट पहन कर लोगों को यह संदेश भी देंगे कि हम सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं और आप भी पालन करें. 

परिवहन विभाग के अधिकारी अमित कुमार झा व प्रथम राजवाड़ ने बताया कि टोटो चालकों का सरकार की तरफ से हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा. इस दौरान उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों की भी जांच की जाएगी. ताकी वे वाहन बेहतर ढंग से चला सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही