Search

 
 
 

देवघर : महाशिवरात्रि महोत्सव में जी 20 सम्मेलन की थीम पर निकलेगी झांकी

 
Deoghar : महाशिवरात्रि के अवसर पर इस बार शिव बारात में जी 20 सम्मेलन और रुस-यूक्रेन युद्ध की थीम पर झांकी निकाली जाएगी. महोत्सव में फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे. महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है. महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है. झांकी निकाले जाने वक्त शिव धुन भी बजाया जाएगा. झांकी तैयार करने की जिम्मेवारी कलाकार मार्कंडेय रजवाड़े उर्फ पुतरु दा को दी गई है. महोत्सव के सचिव अभय आनंद झा ने बताया कि महा शिवरात्रि के अवसर पर शहर में 6 तोरणद्वार बनाए जाएंगे. शहर में कुछ जगहों जैसे कुंडा मोड़, बाल आनंद द्वार, लीला मंदिर, स्वामी दयानंद द्वार खिजुरिया में तोरणद्वार बनकर तैयार है. भुरभुरा मोड़ स्थित पंडा धर्मी द्वार पर तोरणद्वार बनाया जा रहा है. हर वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालु बाबाधाम आते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=546441&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : संत रविदास की जयंती पर 9 दिवसीय महोत्सव खिजुरिया आश्रम में शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही