Search

 
 
 

देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 
Deoghar : तक्षशिला विद्यापीठ में धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. इसका उद्घाटन विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक कृष्णानंद झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. जन्मोत्सव का शुभारंभ कृष्ण के जन्म के साथ हुआ. जन्म के समय जेल का फाटक तोड़कर भगवान कृष्ण को निकालकर नंद के घर पहुंचाया गया. इस अवसर पर विद्यापीठ के बच्चों ने कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, माता यशोदा को ब्रह्मांड दर्शन, कालिया नाग का दमन, बांसुरी की धुन, कंस वध समेत कृष्ण से जुड़े अन्य प्रसंगों पर प्रस्तुति दी. कृष्ण का अभिनय विद्यापीठ में कक्षा दशम की छात्रा श्रुति चक्रवर्ती और राधा का अभिनय कक्षा अष्टम की छात्रा आस्था कुमारी और प्राची दास ने की. कृष्ण के बाल रूप का अभिनय अनन्या भारद्वाज और कक्षा केजी टू की छात्रा शुभम ने की. कंस का अभिनय कक्षा बारहवीं के छात्र सौरव कुमार ने किया. विद्यापीठ के नृत्य शिक्षक सव्यसाची ने नृत्य निर्देशन किया. विद्यापीठ की संगीत शिक्षिका वंदना चटर्जी ने संगीत निर्देशन की. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका और कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=392924&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : दुबई गये मुकेश का 21 जुलाई से कोई ख़बर नहीं, पत्नी लगा रही एसपी से गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही