Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : शिक्षक ने की छेड़खानी, पुतला जलाने पर अभाविप कार्यकर्ता गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

बंद रहा स्कूल, चैंबर ने की आरोपित की गिरफ्तारी की मांग

Deoghar : स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार कार्यकर्ताओं पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. परिषद के ये कार्यकर्ता 22 सितंबर को जसीडीह स्थित एक नामी मिशनरी स्कूल के समक्ष स्कूल प्रबंधन का पुतला दहन कर रहे थे. इधर, छेड़खानी के इस मामले को लेकर प्रबंधन की ओर से स्कूल को बंद रखा गया है. मालूम हो कि पीड़ित छात्रा के बयान पर नगर थाना पुलिस मामला दर्ज चुकी है, हालांकि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि जसीडीह स्थित एक मिशनरी स्कूल का गणित व कंप्यूटर का शिक्षक विलियम्स टाउन के हनुमान मंदिर समीप एक निजी मकान पर किराए पर रहता था. छात्रा उक्त शिक्षक के आवास पर कोचिंग करने गई थी जहां छेड़खानी की बातें कही जा रही है. इसी मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने नगर थाना पहुंचकर अपना अपना आक्रोश व्यक्त किया था. उधर आज जब अभाविप के कार्यकर्ता शुभम राय के नेतृत्व में पुतला दहन कर रहे थे तब पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. बहरहाल यह मामला जोर पकड़ने लगा है और पुलिस पर हर ओर से आरोपित की गिरफ्तारी का दबाव पड़ने लगा है. यह">https://lagatar.in/deoghar-eunuchs-gave-rs-20-thousand-for-the-treatment-of-a-sick-girl/">यह

भी पढ़ें: देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही