Search

 
 
 

देवघर: स्कूल में शिक्षिका को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

 
Deoghar: स्कूल में शिक्षिका को गोली मार दी गई. यह घटना गुरुवार को देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई है. जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरपोका में प्रधान शिक्षिका को गोली मार दी गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी. तभी पारा टीचर अचानक क्लास रूम में घुसा और प्रधान शिक्षिका पर फायरिंग कर दी. एक के बाद एक दो बार उसने फायरिंग की. पहली गोली निशाने पर नहीं लगी, तो उसने दूसरी बार फिर से फायरिंग की. इस बार गोली प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी के दाहिने हाथ में लगी. उनके पूरे चेहरे पर खून के छींटे बिखर गए. घायल चांदनी कुमारी को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया. आरोप है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंधुकुरूमटाड गांव निवासी पारा शिक्षक शैलेश यादव ने चांदनी पर गोली चलाई. घटना के बाद शैलेश यादव स्कूल से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस अन्य शिक्षकों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों का पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/now-the-final-hearing-in-jssc-teacher-appointment-examination-case-will-be-held-on-december-17/">JSSC

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा मामले में अब 17 दिसंबर को होगी अंतिम सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही