Search

 
 
 

देवघरः डीएवी सातर में प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

प्रशिक्षण शिविर में 488 शिक्षकों ने भाग लिया. प्राचार्य बलराम कुमार झा ने शिक्षकों की विशेषज्ञता, शिक्षण योग्यता और दक्षता बढ़ाने के टिप्स दिए.
 

Deoghar : देवघर के डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर में शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सापन हो गया. शिविर में अंतिम दिन कई शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. खेल-खेल में ही बच्चों को पढ़ाने की कला का प्रदर्शन किया. सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति व सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुरूप बच्चों में शिक्षा का संचार करना है. इसमें विद्यालय के शिक्षकों को नई तकनीक का प्रयोग कर एवं खेल विधि का अनुसरण कर शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का तरीका समझाया गया.

शिविर सह कार्यशाला में डीएवी झारखंड जोन-एच के सभी विद्यालयों के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन,संस्कृत, कंप्यूटर, दृश्य कला एवं प्रदर्शन कला और लाइब्रेरी साइंस के 488 शिक्षकों ने भाग लिया. प्राचार्य (झारखंड जोन एच के क्लस्टर हेड) बलराम कुमार झा ने शिक्षकों की विशेषज्ञता, शिक्षण योग्यता और दक्षता बढ़ाने के टिप्स दिए. डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सुरी, निदेशक पीएस डॉ वीर सिंह, निदेशक एकेडमिक डॉ. निशा पेसिन और एआरओ, झारखंड जोन एच डॉ प्रबीर हाजरा को उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों की अहम भूमिका रही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही