Search

 
 
 

देवघर : दूसरी सोमवारी को देर से खुला मंदिर का पट, पंड़ा समाज नाराज

 
रविवार देररात तक हुआ जलार्पण, सोमवार को सुबह हुई श्रृंगार पूजा
Deoghar : देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलने में 17 जुलाई को कथित रुप से देर होने की शिकायत करते हुए तीर्थ पुरोहित समाज ने अपना विरोध जताया. मंदिर पुरोहित राकेश झा ने बताया कि हर दिन मंदिर 3:05 में पट खोल दिया जाता था लेकिन आज दूसरी सोमवारी को जब अधिक भीड़ होती है तो पट खुलने में देरी हुई. कहा कि आज 3:30 पर खुला है. उनके साथ अन्य तीर्थ पुरोहितों ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन परंपरा के साथ खिलवाड़ कर रहा है. देर रात्रि तक बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण चलता रहा, जिसके बाद रविवार का श्रृंगार बाबा बैजनाथ का आज सोमवार को किया गया. इसी कल के श्रृंगार के कारण सोमवार को देर से मंदिर का पट खुला. वही इस विषय पर एसडीओ सह मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि पूजा से संबंधित मामलों में पुरोहित समाज से परस्पर बातचीत करने के बाद ही कुछ भी किया जाता है. प्रशासन और पुरोहित समाज में आपसी तालमेल काफी अच्छा है. आज कन्फ्यूजन की वजह से थोड़ी देर जरूर हुई थी, इस मामले में जांच भी की जाएगी. यहां की परंपरा से कोई खिलवाड़ नहीं किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=701823&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : दूसरी सोमवारी को उमड़े तीन लाख कांवरिये, बम-बम हुई बाबा नगरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही