Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कोठिया में बनी टेंट सिटी कांवरियों को दे रही राहत

Advertisement
Advertisement
11 हजार कांवरियों के विश्राम की है सुविधा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय सहित कई सेवा उपलब्ध
Deoghar : श्रावणी मेला में देवघर आने वाले कांवरियों को कोठिया में बनी टेंट सिटी काफी राहत दे रही है. मालूम हो कि बाघमारा बस स्टैंड के समीप कोठिया स्टैंड में पर्यटन विभाग की ओर से विशाल टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है. इसमें कांवरियों को घर जैसी आवासन सुविधा मिल रही है. यहां बनाई गई दो अस्थाई टेंट सिटी में 11 हजार कांवरियों के विश्राम करने की व्यवस्था है. यहां के टेंट में हर बेड के पास पंखा व मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराया गया है. साफ-सफाई का भी यहां पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इस परिसर में ही शौचालय, यूरिनल सहित सुविधा संपन्न स्नानागार भी है. यहां विशेष तौर पर वाहनों से आने वाले श्रद्धालु विश्राम कर रहे हैं, ताकि वे बस स्टैंड में आपने वाहनों को पार्किंग कर सकें. कांवरिया टेंट सिटी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. यहां पुलिस सहायता केंद्र के साथ जिला प्रशासन का सूचना केंद्र भी बनाया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689388&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : उमड़ेगी कांवरियों की भीड़, डीसी ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही