Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : श्रावणी मेले में रंगदारों का आतंक, अब तक 16 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
6 पिस्टल, 2 दर्जन गोली, 2 चाकू, 26 हजार नकद बरामद
बाहरी दुकानदारों से रंगदारी वसूलने को भरे मेले में कर देते हैं फायरिंग
Deoghar : एक ओर देवघर के श्रावणी मेले में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा है, वहीं दूसरी ओर यहां के संगठित आपराधिक गिरोह रंगदारी वसूलने में जुटे हैं. ये अपराधी यहां के दुकानदारों और वाहन चालकों से रंगदारी वसूलने के लिए भरे मेले में फायरिंग करने से गुरेज नहीं करते हैं. हांलाकि मुस्तैद पुलिस महकमा इन रंगदारों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. यही कारण है कि यहां पंद्रह दिन के भीतर 16 कथित रंगदार गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि इनके पास से 6 पिस्टल, दो दर्जन से अधिक गोलियां, कई मैगजीन, चाकू और रंगदारी में वसूले गए 26 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं.

3 पिस्टल के साथ 9 जुलाई को पकड़े गए थे 10 आरोपित

[caption id="attachment_703994" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Deo-10-youth-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रंगदारी के आराेप में पकड़े गए युवक[/caption]
शिवगंगा क्षेत्र के दुकानदारों से रंगदारी वसूलने के आरोप में गत 9 जुलाई को बाबा परिहस्त गैंग के कुल 10 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस की टीम ने शिवगंगा के पास औचक घेराबंदी कर परिहस्त गैंग के सोनू केसरी, जय गिरि, जय बहादुर थापा, आदित्य चौबे, शिवम केसरी, अमित केसरी, राहुल परिहस्त, चंदू रावत, सूरज पोद्दार और राहुल केसरी को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 3 पिस्टल, 3 गोली, 3 खाली मैगजीन बरामद किया गया था. पुलिस ने इनसे पूछताछ कर जेल भेज दिया.

11 जुलाई को शिवगंगा के पास हुई थी तीन चक्र फायरिंग

रंगदारी वसूली के लिए यहां गुटीय टकराव भी होता रहता है. मालूम हो कि गत 11 जुलाई को शिवगंगा के पास तीन चक्र फायरिंग हुई थी, जबकि रोहन कुंजिलवाल नामक युवक को सिर पर पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस खोखा तलाश कर ले गई थी लेकिन फायरिंग करने वाले नहीं पकड़े जा सके थे. पुलिस सुत्रों ने इस फायरिंग को आशीष मिश्रा गिरोह और कुंजिलवाल गिरोह के बीच का टकराव का परिणाम बताया था.

14 जुलाई को पिस्टल-गोली के साथ पकड़े गए थे दो लोग

[caption id="attachment_703995" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Deoghar-Crime-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हथियार के साथ पकड़े गए युवक[/caption]
इधर, श्रावणी मेला के बीच चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में हरियाणा नम्बर की बाइक पर सवार दो युवकों हर्ष राज सिन्हा और पवन यादव को एक पिस्टल, गोली, 3 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल, 37 सौ रुपए नकद के साथ पकड़ा गया था. दोनों लोग स्थानीय कुण्डा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. इन्हें भी जेल भेज दिया गया है.

16 जुलाई को 2 पिस्टल, 20 गोली के साथ 4 अपराधी धराए

[caption id="attachment_703996" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Rangdari-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवक[/caption]
इसी क्रम में पुलिस ने शिवगंगा क्षेत्र से ही गत 16 जुलाई को आशीष मिश्रा गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 2 पिस्टल, 20 गोली, मैगजीन, 2 चाकू और 26 हजार से अधिक रुपये बरामद किया था. पुलिस ने इन चारों आरोपित संदीप सिंह, अंकुश झा, आयुष भारद्वाज और राजा धपरा को जेल भेज दिया है. पुलिस का आरोप था कि ये अपराधी श्रावणी मेला क्षेत्र के दुकानदारों से रंगदारी वसूलने के लिए मेला क्षेत्र में हवाई फायरिंग करते थे.
यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=703606&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : मात्र 20 हजार कांवरियों ने किया जलार्पण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही