Search

 
 
 

देवघर : पीएम मोदी के बैनर-पोस्टर से पटा शहर

 
Deoghar : देवघर (Deogahr)- पीएम नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को देवघर दौरे को लेकर शहर मोदीमय हो गया है. हर चौक-चौराहों पर मोदी के पोस्टर लगे हैं. पूरा शहर केसरिया मय कर दिया गया है. शहर में कहीं से भी गुजरने पर  बैनर-पोस्टर और बीजेपी के झंडे नजर आ रहे हैं. पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं को शहर के हर चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाते देखा जा रहा है. पीएम देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवघर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे. कॉलेज परिसर में पंडाल निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम का भाषण सुनने एक लाख से ज्यादा लोग आएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352515&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : श्रावणी मेला को लेकर प्रसाद का दर निर्धारित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही