Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने किया मॉक़ड्रिल

Deoghar : भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 24 मई को विशेष विमान से बाबानगरी देवघर पहुचेंगी. यहां उनका बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना का कार्यक्रम है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार से ही सभी संभावित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. राष्ट्रपति के एयरपोर्ट आगमन से बाबा मंदिर और सर्किट हाउस तक तय रुट के अनुसार प्रशासन ने कारकेड की मॉकड्रिल किया. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत की चौथी राष्ट्रपति होंगी जो बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आ रही हैं. इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं. यह">https://lagatar.in/deoghar-review-meeting-of-senior-officials-regarding-the-arrival-of-the-president/">यह

भी पढ़ें : देवघर : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वरीय पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही