Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: जिला प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी, परिजनों से भरवाया बांड

Advertisement
Advertisement
Deoghar: जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नाबालिग की शादी रुकवाई. इसके साथ ही लड़की के परिजनों से बांड पत्र भी लिखवाया और आगे ऐसा ना करने की चेतावनी दी. ज्ञात हो कि इस संबंध में देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को 14 वर्षीय नाबालिग की शादी कराये जाने के संबंध में सूचना मिली थी. जिसके बाद डीसी के निर्देश पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और 14 वर्षीय बच्ची के बाल विवाह को रोका गया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-cid-starts-investigation/">रांची

हिंसा मामला: सीआईडी ने शुरू की जांच

बाल विवाह कानूनन अपराध

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की और बच्ची के परिजनों को समझाया गया. साथ ही उन्हें बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. उससे जुड़े प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई. परिजनों ने बच्ची की शादी 18 वर्ष बाद करने पर सहमति जताई. इस संबंध में परिजनों से  बांड भरवाया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/a-setback-to-sahara-india-from-jharkhand-high-court-1-lakh-fine-imposed-case-related-to-85-acres-of-land/">झारखंड

हाईकोर्ट से सहारा इंडिया को झटका, लगाया 1 लाख जुर्माना, 85 एकड़ भूमि से जुड़ा है मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही