Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर, बीमार पड़ने लगे हैं लोग

सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
Deoghar : मानसून में देरी होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. सुबह आठ बजते-बजते पारा चढ़ जाता है. दिनभर लोग धूप में झुलसते रहते हैं. इधर कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है. देवघर सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. मरीजों में ज्यादातर पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से होने वाली बीमारियां जैसे उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द और डायरिया के मरीज हैं. अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज भर्ती हो रहे हैं. फिलहाल यहां 50 से 60 की संख्या में वैसे मरीजों का इलाज चल रहा है, जिन्हें गर्मी में लू लगी है. सदर अस्पताल के डीएस डॉ. जुगल चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मानव शरीर में पानी की कमी होने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित होता है, जिससे दस्त और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो रही है. गर्मी और लू को देखते हुए शरीर का हिफाजत किया जाना जरूरी है. अभिभावक अपने घरों में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668182&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : वसुंधरा राजे सिंधिया ने बाबा दरबार में लगाई हाज़िरी, की पूजा अर्चना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही