Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने वृक्षारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

देवघर स्थित नंदन पहाड़ में जय श्री राम युवा एकता ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 11 पौधे रोपकर  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार ने बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए समस्त देशवासियों से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया.
Advertisement
Advertisement

 Deoghar  :  देवघर स्थित नंदन पहाड़ में जय श्री राम युवा एकता ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 11 पौधे रोपकर  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार ने बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए समस्त देशवासियों से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाध्यापक किशोर बरनवाल ने पीपल का पौधा लगाकर किया. जिला बल के जवान मुन्ना पासवान ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. दीपक मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं से एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया, जबकि बलराम मंडल ने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे पर अपने विचार रखे.

 

रविकांत ठाकुर और रोहित कुमार ने बच्चों एवं आम लोगों से पौधों की रक्षा करने की अपील की. किशन मंडल और परमानंद कुमार ने कहा कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान को भी नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाना चाहिए.

 

चंदन मंडल, अशीष बरनवाल, छोटू मडल, विनोद मंडल, कंचन मंडल, अभिनंदन कुमार, रवि कुमार, गौतम राणा, राजनंदन कुमार, सत्यम कुमार, विद्यानंद कुमार, प्रीतम कुमार, पंचानंद कुमार, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही