Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : मंत्री ने तीन तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

Deoghar : राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने 21 जनवरी को मार्गो मुंडा, मधुपुर और करों प्रखंड में तीन तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया. तीनों तालाबों का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किया जाएगा. मौके पर मंत्री ने कहा कि इन तालाबों के जीर्णोद्धार होने से किसानों को खेती में सुविधा होगी. किसान पूरे साल खेती कर पाएंगे. ग्रामीणों को जल भी मिल सकेगा. किसानों के लिए राज्य सरकार के पास कई योजनाएं हैं. उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी. मौके पर मुखिया सुधीर यादव, अब्दुल रसीद, पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन, भूमि संरक्षण विभाग के जेई निरंजन कुमार, मिन्हाज आलम, यासीन अंसारी, मो. गुलाम, मो. आबिद हुसैन, मो. रुस्तम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532591&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पिपरा गांव में पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही