Search

 
 
 

देवघर : श्रावणी मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार गंभीर- बादल पत्रलेख

 
मंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विधायक हुए नाराज, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप
Deoghar :  देवघर के दुम्मा स्थित बिहार-झारखंड प्रवेश द्वार पर झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने 3 जुलाई को बोल बम के नारे के बीच राजकीय श्रावणी मेला का 3 जुलाई को फीता काटकर उद्घाटन किया. कहा कि श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरियों की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. श्रावण माह में पक्ष और विपक्ष के नेता आपसी राग-द्वेष भूलकर देवघर आने वाले कांवरियों की सेवा करें. इस क्षेत्र का विकास बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ की कृपा से हो रहा है. इस बार कांवरिया पथ पर गंगा का बालू डाला गया है, जिससे कांवरियों को चलने में सुविधा होगी.

नाराज हुए विधायक,  प्रोटोकॉल का उल्लंघन का लगाया आरोप

स्थानीय विधायक नारायण दास ने जिला प्रशासन पर उद्घाटन के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. उदघाटन के समय मंच पर प्रोटोकॉल के लिहाज से मंत्री बादल पत्रलेख के बगल में विधायक को बैठाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. मंत्री के बगल में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को बैठाया गया. सुरेश पासवान के बगल में संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल और उनके बगल में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष को बैठाया गया. इसके बाद विधायक के बैठने की व्यवस्था थी. इसे लेकर विधायक नाराज हो गए और सबके सामने आपत्ति प्रकट की. विधायक ने मंच से दीघरिया पहाड़ को राष्ट्रीय पार्क घोषित करने, देवघर में बेलपत्र रुद्राक्ष उद्यान और बाबा बैद्यनाथ संस्कृति महाविद्यालय की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग मंत्री बादल पत्रलेख से की. विधायक ने श्रावणी मेला को दो राज्यों और दो दिलों का संगम बताते हुए सभी से कांवरियों की सेवा के लिए पूरी तन्मयता से काम करने का आग्रह किया. बता दें कि इस वर्ष मलमास के कारण मेला दो माह तक चलेगा. मेला को लेकर देवघऱ में चहल-पहल शुरू है. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट, धार्मिक हिन्दू न्यास बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685060&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर श्रावणी मेला : सुरक्षा व्यवस्था के लिए BDS टीम के 18 पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही