Search

 
 
 

देवघर : साइबर अपराधियों को फर्जी सिम व बैंक खाता मुहैया कराने वाला शातिर गिरफ्तार

 
Deoghar : देवघर साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना के बांक से 21 वर्षीय मनीष कुमार को दबोचा गया. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, 6 फर्जी सिम और एक एटीएम बरामद किया है. गिरफ़्तार मनीष पर देश के कई राज्यों से फर्जीवाड़ा कर सिम कार्ड और बैंक पासबुक देवघर जिले में विभिन्न साइबर अपराधियों को मुहैया कराने का आरोप है. इसके एवज में उसे अच्छा खासा कमीशन मिलता था. फर्ज़ी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों से एटीएम बंद होने की बात कह कर आधार कार्ड, पैन कार्ड का ब्योरा सहित ओटीपी मांग कर ठगी का शिकार बनाते थे. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार मनीष कुमार से गहन पूछताछ कर पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी है. यह">https://lagatar.in/deoghar-postmaster-accused-of-fake-clearance-sentenced-to-3-years-rigorous-imprisonment/">यह

भी पढ़ें : देवघर: फर्जी निकासी के आरोपी पोस्टमास्टर को 3 साल सश्रम कारावास की सजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही