Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : एक ही रात दो घरों से नकदी सहित हजारों की चोरी

Advertisement
Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में एक ही रात चोरों ने दो घरों से दरवाजा तोड़ कर नगदी समेत हजारों की चोरी कर ली. इस संबंध में एक पीड़ित सिमरा गांव निवासी रणधीर बर्मा ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घर के सभी सभी लोग सो रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 19000 रूपये नकद, सोने व चांदी के लगभग 50 हजार रुपये के जेवरात सहित जरूरी कागजात चोरी कर फरार हो गए. वहीं दूसरे पीड़ित सिमरा गांव के ही विकास बर्मा ने कहा कि चोर उसके घर में घुस कर  बक्से का ताला तोड़ कर अठारह हजार रुपए नकद चोरी कर लिए. चोरों ने घर के जरुरी कागजात और बक्सा को दरवाजा के बाहर फेंक दिया. पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/pakur-accused-of-murdering-wife-absconds-from-police-custody-6-policemen-suspended/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही