Search

 
 
 

देवघर : बाबाधाम में श्रद्धालुओं से करोड़ों की साइबर ठगी की उच्चस्तरीय जांच हो- भाजपा

 
Deoghar : देवघर के बाबाधाम में साइबर ठगों ने श्रद्धालुओं से करोड़ों रुपए की ठगी की है. भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि इस मामले में 9 हजार से अधिक श्रद्धालुओं से साढ़े चार करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है. उन्होंने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर ठगी एक दिन में या एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं है. अजय साह ने आगे कहा है कि बाबाधाम हिंदुओं की आस्था का केंद्र है. ऐसे पवित्र स्थल पर साइबर ठगी होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हेमंत सरकार के शासन में साइबर अपराधियों के साथ-साथ चोर और डकैत भी सक्रिय हो गए हैं. इस मामले में अजय साह ने राज्य के मंत्री इरफान अंसारी का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने जामताड़ा के साइबर अपराधियों की प्रशंसा की थी और उन्हें तेज और ज्ञानी बताया था. उन्होंने जोर देकर कहा है कि प्रशासन को तत्काल इस ठगी मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. यह भी पढ़ें : रघुवर">https://lagatar.in/raghuvar-das-will-take-membership-of-bjp-in-the-state-office-tomorrow/">रघुवर

दास कल प्रदेश कार्यालय में ग्रहण करेंगे भाजपा की सदस्यता
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही