Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : चुराए गए लैपटॉप समेत चोर गिरफ्तार

Deoghar : देवघर नगर थाना अंतर्गत कनिष्का इंटरप्राइजेज दुकान से एक लैपटॉप चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने बिहार के चकाई से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर का नाम चीताडीह ग्राम निवासी राजेश बेसरा है. उसके पास से चोरी की लैपटॉप भी बरामद हुई है. उसने 11 अप्रैल को दुकान में चोरी की थी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. मामले को लेकर दुकान संचालक ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. तफ्तीश के लिए देवघर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई. यह जानकारी देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने 14 अप्रैल को पत्रकारों को दी. गिरफ्तार चोर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसे जेल की भी सजा हो चुकी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606394&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: फर्जी निकासी के आरोपी पोस्टमास्टर को 3 साल सश्रम कारावास की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही