Search

 
 
 

देवघर: मधुपुर में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात की चोरी

 
Deoghar: जिले के मधुपुर में पंच मंदिर रोड स्थित श्याम मंदिर और हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है. चोर करीब 20 लाख के जेवरात ले उड़े. मंदिर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने सोमवार की देर रात को घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि चोरों ने खाटू वाले बाबा श्री श्याम व बजरंगबली की प्रतिमा के ऊपर लगे चांदी के मुकुट, छत्तर, तीर-धनुष और हार समेत कीमती आभूषणों की चोरी कर ली. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-president-draupadi-murmu-vice-president-jagdeep-dhankhar-amit-shah-will-attend-maha-kumbh-dates-fixed/">पीएम

मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अमित शाह महाकुंभ में शामिल होंगे…तारीखें तय

पुलिस को दी गई जानकारी

मंदिर के पुजारी की करीब दो बजे रात में नींद खुली तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है और मूर्ति से जेवरात गायब हैं. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज देकर जगाया. मंदिर के चारों तरफ खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. घटना की सूचना पुजारी रामनरेश ने मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को दी. उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये के भगवान के चांदी की जेवरात की चोरी हो गई है. जानकारी मिलने के बाद मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-one-cannot-insult-ones-subordinate-officer-no-relief-to-cisf-assistant-commandant-who-made-caste-remarks/">हाईकोर्ट

ने कहा- अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को अपमानित नहीं कर सकते, जातिगत टिप्पणी करने वाले CISF के सहायक कमांडेंट को राहत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही