Search

 
 
 

देवघरः डीसी की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का थर्ड रेंडमाइजेशन संपन्न

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान कर्मियों की ड्यूटी सूची शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता व निष्पक्षता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
 

Deoghar : देवघर जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को मतदान कर्मियों का थर्ड व अंतिम रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. रेंडमाइजेशन के बाद देवघर नगर निगम क्षेत्र के सभी 172 बूथों व मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र के 46 बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथ से टैग किया गया.


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान कर्मियों की ड्यूटी सूची शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता व निष्पक्षता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, देवघर नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जुल्फिकार अली, मधुपुर नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक राकेश कुमार, अपर समाहर्ता, सभी आरओ, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही