Search

 
 
 

देवघर: आशीष मिश्रा गिरोह के तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

 

हत्या, रंगदारी और लूट मामले में थे वांटेड

Deoghar: पुलिस ने हत्या, रंगदारी और लूट मामले में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को टाउन मोहल्ला में कार्रवाई की. इस दौरान कुख्यात अपराधी आशीष मिश्रा गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में बउआ सिंह, मुन्ना सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल है. पकड़े गये अपराधियों के पास से देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. ये सभी अपराधी दुकानदार और ठेकेदारों को डरा धमका कर रंगदारी मांग रहा था. तीनों अपराधकर्मियों का कई थानों में हत्या, रंगदारी एवं लूट के मामले दर्ज हैं. कुख्यात आशीष मिश्रा गिरोह के सक्रिय सदस्य बाबा सिंह 24 अप्रैल को ही एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था. बाहर आने के बाद अपना वर्चस्व फिर से कायम करने के उद्देश्य से इस तरह का अपराधिक घटनाओं का कार्य कर रहा था. इसे भी पढ़ें- लव">https://lagatar.in/after-love-jihad-land-jihad-in-jharkhand-pratul-shahdev-2/">लव

जिहाद के बाद झारखंड में लैंड जिहाद- प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही