Search

 
 
 

देवघर: संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Deoghar: संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रखिया थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंधा से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में रोशन झा, अभिषेक वर्मा और शुभम कुमार शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक देशी हथियार और कारतूस बरामद किया है. रविवार को एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिया जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -बोले">https://lagatar.in/kanhaiya-kumar-said-bjps-slogan-of-crossing-400-is-an-attempt-at-perception-management-people-did-not-ask-why-petrol-crossed-100/">बोले

कन्हैया कुमार, भाजपा का 400 पार का नारा परसेप्शन मैनेजमेंट का प्रयास, लोग पूछे नहीं कि पेट्रोल 100 के पार क्यों?

लोगों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा था

एसडीपीओ ने बताया कि इन सभी की मंशा लोगों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का था. वहीं संभावना जताई जा रही है कि ये अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. फिलहाल पुलिस इन लोगों से सख्त पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि देवघर में बाबा परिहस्त की मौत के बाद से आशीष मिश्रा गैंग सक्रिय है. जबकि आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-stf-gets-big-success-gangster-chunnu-thakur-arrested-from-nepal/">बिहार

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही