Search

देवघर: कल्याण विभाग का पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar: कल्याण विभाग का पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले टिंकू कुमार दास और देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बबलू कुमार और दीपक मंडल को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, चार सिम कार्ड, आठ एटीएम कार्ड बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -चार">https://lagatar.in/after-june-4-indias-government-will-be-formed-not-modis-supriya-shrinet/">चार

जून के बाद ”मोदी” की नहीं ”इंडिया” की बनेगी सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

साइबर क्राइम के 11 लिंक मिले हैं

गिरफ्तार हुए साइबर अपराधियों के पास से साइबर क्राइम के 11 लिंक मिले हैं. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इन साइबर अपराधियों के द्वारा फर्जी समाज कल्याण विभाग का पदाधिकारी बनकर लाभुकों को पैसा दिलाने के नाम पर उनसे गुप्त जानकारी जैसे आधार, पैन, मोबाइल ओटीपी लेकर पैसे की ठगी करते थे. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-election-commission-appeals-to-urban-voters-to-vote-in-large-numbers/">लोकसभा

चुनाव : निर्वाचन आयोग की शहरी मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp