Search

 
 
 

देवघर : बाइक-स्कार्पियो की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

 
Deoghar : देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. देवघर-सारवा मुख्य मार्ग पर कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कर्नकोल पुलिया के पास तो बाइक और एक स्कार्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार नंदकिशोर झा, बुलबुल कुमारी और अजीत कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए. नंदकिशोर झा देवघर के निवासी, जबकि बुलबुल कुमारी और अजीत कुमार सारवां के लखोरिया निवासी हैं. शिक्षक नंदकिशोर झा बाराकोला स्थिति स्कूल से बरमसिया स्थित घर लौट रहे थे. तभी उनकी बाइक को स्कार्पियो ने धक्का मार दी। इसी बीच एक अन्य बाइक जिसपर बुलबुल और अजीत सवार थे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद सभी को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सूचना पर पहुंची कुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676928&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : दवा कारोबारी के घर से जेवरात सहित लाखों की लूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही