Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

Advertisement
Advertisement
पीएचइडी कर्मी सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
Deoghar : सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के नानीडीह गांव के चौक पर दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक घायल हो गया. बाइक सवार सलाउद्दीन अंसारी बाजार से अपने घर नानीडीह जा रहा था कि चौक पर एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.

घायल पीएचइडी कर्मी हायर सेंटर रेफर

मोहनपुर के छोटे बहियारी निवासी पीएचइडी कर्मी प्रमोद यादव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. वह चापाकल मरम्मत कर लौट रहा था कि कोलहड़िया पुल के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उसे धक्का मार दिया. इससे वह घायल हो गया. सहकर्मी उसे सदर अस्पताल ले आए लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

टोटो से गिरकर युवक घायल

रिखिया थाना क्षेत्र के भैरवातांड के पास टोटो से गिरकर एक स्थानीय निवासी रहमान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714896&action=edit">देवघर

: डायन कह विधवा महिला के साथ मारपीट, घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही