Search

 
 
 

देवघर : देवघर एयरपोर्ट के पास दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 
तस्करों के पास से 39 दुर्लभ कछुए बरामद
Deoghar : कुंडा थाना अंतर्गत देवघर एयरपोर्ट के पास पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पकड़े गए तस्कर अवैध रूप से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की खरीद-बिक्री करते थे. पुलिस ने बताया कि तीनों को देवघर हवाई अड्डा के मुख्य गार्ड ने रोक कर रखा था. इस सूचना पर कुंडा थाना पर मौके पर पहुंचकर तीनों तस्करों की तलाशी ली. इस क्रम में इनके पास से 39 कछुए बरामद हुए, जिन्हे कुंडा थाना लाया गया है. इस बरामदगी से वन विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. समाचार संकलन तक पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706842&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर में खुली दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी, जल्द शुरू होगा नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही